खोलें
टोकन

LTC

Litecoin ख़र्च करने के लिए बना था, रखने के लिए नहीं। बनावट Bitcoin जैसी, ब्लॉक चार गुना ज़्यादा बार, और फ़ीस इतनी छोटी कि उससे बचने के लिए कोई ट्रांसफ़र इकट्ठा नहीं करता। पंद्रह साल बाद भी, जो दो लोग इसे इस्तेमाल करते हैं उनके बीच वैल्यू भेजने के सबसे सस्ते तरीक़ों में यह एक है।

फ़ीस
LTC
निपटान हर क़रीब
2.5 मि

ट्रांसफ़र का भाव एक ही रक़म में आता है और फ़ीस उसी के अंदर होती है। न अलग से कोई बैलेंस भरना है, न पीछे कोई कम से कम रक़म छोड़नी है।

सवाल

ट्रांसफ़र में कितना समय लगता है?

ब्लॉक क़रीब हर ढाई मिनट में आते हैं। साइन करने से पहले वॉलेट पहुँचने का अनुमान दिखाता है।

क्या यह Bitcoin से सस्ता है?

काफ़ी सस्ता, और भरोसे के साथ — Litecoin पर ब्लॉक जगह की वैसी होड़ कभी हुई ही नहीं जिससे Bitcoin की फ़ीस उछलती है।

क्या फ़ीस के लिए कुछ बचाकर रखना पड़ता है?

नहीं। फ़ीस ट्रांसफ़र में से ही जाती है, इसलिए बैलेंस पूरा जा सकता है और पीछे ऐसी चिल्लर नहीं छूटती जिसे ख़र्च ही न किया जा सके।